फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कौशांबी डिपो में भरा पानी, 35 हजार से अधिक यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद दूसरे दिन शनिवार को भी कौशांबी डिपो में पानी भरा रहा। इसकी वजह से यहां से आने-जाने वाले करीब 35 हजार से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर तक भी डिपो से पानी नहीं निकलने पर एआरएम ने नगर निगम अधिकारियों को फोन कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे नगर निगम के अधिकारियों ने बाद में यहां तीन पंप लगाकर पानी निकासी का प्रबंध किया, तब जाकर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे के बाद नगर निगम के कर्मचारी पंप लेकर डिपो पर पहुंचे और पानी निकाला। करीब तीन से चार घंटे की मशक्कत के बाद यहां से पानी निकाला गया। इस मामले में नगर निगम के वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील राय ने बताया कि सड़क नीची होने की वजह से यहां पर बारिश में हर बार जलभराव हो जाता है। नगर निगम की टीम ने वहां पहुंचकर पानी निकालने का काम शुरू कर दिया है।
डिपो के साथ ही टीएचए के अलग-अलग जगहों में शनिवार को भी जलभराव की समस्या बनी रही। साहिबाबाद एवं अर्थला अंडरपास में पानी भरा रहा। राजेंद्र नगर ब्लॉक एक में दूसरे दिन भी घुटनों तक पानी भरा रहा। स्थानीय निवासी श्याम वीर ने बताया कि तीन घंटे की बारिश के बाद से ही इलाके का हाल इतना बुरा हो गया है कि जलभराव के चलते लोग अपने घरों से निकलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


इंदिरापुरम में जलभराव समस्या का समाधान



इंदिरापुरम के वार्ड 79 न्याय खंड एक में नेशनल हाईवे के पास टूटी पुलिया के कारण जलभराव होने की समस्या का समाधान हो गया है। स्थानीय पार्षद हरीश कड़ाकोटी की शिकायत के बाद महापौर और कैबिनेट मंत्री ने मामले को संज्ञान में लिया, जिसके बाद समस्या का समाधान किया गया। पुलिया का निर्माण पूरा होने के बाद पंप सेट हटा लिए गए हैं और क्षेत्र का पानी अब आगे बहने लगा है। इसके अलावा, नाले की सफाई के लिए बड़ी पोकलेन मशीन लगाई गई है, जिससे आने वाले समय में जलभराव की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें