फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 रुपये की पानी की बोतल 20 में बेची, दुकान कराई बंद

Sat, 13 Aug 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
ठंडा पानी - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन की स्टाल पर पानी और अन्य खाद्य पदार्थों पर जमकर ओवर चार्जिंग की जा रही है। आम यात्रियों के धोखे में रेलवे के स्टाफ से पानी की बोतल का ज्यादा पैसा लिया गया तो उसने शिकायत कर दी। शिकायत पर विजिलेंस ने रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बनी स्टाल को सील कर दिया। तीन दिन से यह स्टाल बंद है।
विज्ञापन


इस स्टाल पर पानी की बोतल पर 5 रुपये अतिरिक्त लिए जा रहे थे। रेलवे सूत्रों के मुताबिक रेलवे स्टाफ के एक कर्मचारी ने स्टाल से पानी की बोतल खरीदी। 15 रुपये की बोतल के लिए स्टाल पर बैठे युवक ने 20 रुपये वसूले।

ओवर चार्जिंग का विरोध करने पर भी उसने 20 रुपया ही वसूला। इसकी शिकायत पर विजिलेंस ने दुकान सील कर दी। अब तीन दिन से यह दुकान बंद है। इससे पहले गंदगी फैलाने पर यह स्टाल एक बार पहले भी सीज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें