स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमले के एलर्ट को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध शुरू कर दिए हैं। यूपी गेट पर शुक्रवार को बंकर का निर्माण शुरू कर दिया गया। रविवार से ही बॉर्डरों पर दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जाएगी।
एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि 14 अगस्त से ही बॉर्डर पर सघन चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा बॉर्डरों पर बंकर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
यूपी गेट, महाराजपुर, ज्ञानी बॉर्डर और भोपुरा बॉर्डर पर 14 अगस्त से ही पुलिसकर्मियों को चेकिंग के लिए तैनात कर दिया जाएगा। 14 अगस्त की रात से बॉर्डर सील कर दिए जाएंगे। 15 अगस्त को भी दिनभर चेकिंग जारी रहेगी।