फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं : पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में रोड शो के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद के लोगों के प्यार से गदगद दिखे। शनिवार रात एक्स पर उनके हैंडल से चार पोस्ट किए गए। इनमें पीएम ने गाजियाबाद की जनता का आभार जताया।
विज्ञापन

रात करीब दस बजे प्रधानमंत्री के एक्स हैंडल से रोड शो का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया कि टू डे इज वेरी स्पेशल, थैंक्यू गाजियाबाद। इससे पहले किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा की आने वाले वर्षों में हम गाजियाबाद के लिए और भी बहुत कुछ करना चाहते हैं। हमारा फोकस स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ-साथ परिवहन सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर रहेगा, जिससे यहां के लोगों का जीवन आसान हो। हम चाहते हैं कि गाजियाबाद के हमारे युवा साथी अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता का परचम लहराएं और विकसित भारत की यात्रा में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं। इसके साथ दूसरी पोस्ट में पीएम ने लिखा कि गाजियाबाद ने हमेशा बीजेपी का भरपूर समर्थन किया है। बदले में हमारी पार्टी ने भी यहां अभूतपूर्व विकास करके दिखाया है। इसमें पिछले 10 वर्षों में शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी से लेकर हाउसिंग तक के कई ऐसे विकास कार्य शामिल हैं, जिन्होंने लोगों की ईज लिविंग को बढ़ाया है।
गाजियाबाद के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार
एक्स पर एक पोस्ट में पीएम ने लिखा है कि गाजियाबाद के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार... यहां के रोड शो के दौरान मिले आपके अपार स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हूं। इसमें युवा शक्ति और नारी शक्ति ने जिस प्रकार से बढ़चढ़ कर भागीदारी की, उसे देखकर प्रसन्नता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें