फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वीवीआईपी अकादमी ने जीता शिव हरी प्रसाद टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एचएलएम मैदान में रविवार को शिव हरी प्रसाद अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। वीवीआईपी क्रिकेट अकादमी और नेहरू युवा केंद्र के बीच खेले गए मैच में वीवीआईपी टीम ने 65 रन से जीत हासिल की और टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर वीवीआईपी की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने यजुर तेवतिया की 87 और शारिब की 50 रन की पारी से निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 215 रन बनाए। विरोधी टीम से लक्ष्य गौतम, विप्र पांडेय और मो. असद ने दो-दो विकेट लिए। नेहरू युवा केंद्र की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 37.2 ओवर में 150 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिए। वीवीआईपी से गेंदबाजी में वर्चस्व मलिक और शारिब ने दो-दो विकेट लिए। यजुर प्लेयर ऑफ द मैच बने। मुख्य अतिथि अनुज अग्रवाल और एचएलएम के सहायक निदेशक धीरज शर्मा ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें