फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में खाली कुर्सी, मरीज स्टेचर पर करता रहा इंतजार, अब वीडियो की होगी जांच

Fri, 04 Jul 2025 11:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में खाली कुर्सी और स्टेचर पर मरीज के इंतजार का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें 30 मिनट तक कोई चिकित्सक या स्टाफ नजर नहीं आया। सीएमएस ने जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
अस्पताल की इमरजेंसी में स्टाफ लापता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में खाली पड़ी कुर्सी का शुक्रवार रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में ईएमओ और फार्मासिस्ट की कुर्सी खाली नजर आ रही है। जबकि इमरजेंसी में एक सड़क हादसे में घायल मरीज को स्टेचर पर लेकर परिजन खड़े है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में परिजन करीब 30 मिनट से इमरजेंसी में इंतजार किये जाने की बात कह रहे है। जबकि इमरजेंसी में 24 घंटे ड्यूटी करने के निर्देश है। ऐसे में मरीज की स्थिति गंभीर भी हो सकती है। लेकिन 48 सेकेंड के वीडियो में न तो कोई चिकित्सक नजर आया न ही कोई स्वास्थ्य कर्मी नजर आ रहा है।

अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि इमरजेंसी स्टाफ के न होने की शिकायत पर निरीक्षण किया। सभी स्टाफ इमरजेंसी में कार्य करते मिले। वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें