गाजियाबाद। पानी की निकासी की मांग को लेकर मोरटी गांव के निकट स्थित राधाकृष्णपुरम कॉलोनी के लोेगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने डीएम को एक शिकायती पत्र भी दिया। समस्या का समाधान न होने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
कॉलोनी में एकत्र हुए लोगों ने आरोप लगाया कि पूर्व में एक नाला जिला पंचायत निधि से बनवाया गया था। उसको आगे तक नहीं बनाया गया। इससे नाले में गंदगी भरी पड़ी है। गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। लोगों में बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। लोगों को अपने घरों का पानी भी पास के खाली प्लॉटों में डालना पड़ रहा है। लोगों के बीच क्षेत्र पंचायत सदस्य अरुण त्यागी पहुंचे। उन्होंने नाला निर्माण का कार्य पूरा कराने की बात कही। निर्णय लिया गया कि लोग इस संबंध में जल्द ही क्षेत्रीय विधायक अजीतपाल त्यागी, जीडीए व निगम के अधिकारियों से भी मिलेंगे। इस मौके पर सुखबीर सिंह, पुनीत कुमार, ललित कुमार, प्रेम सिंह, सोहन सिंह राघव, मुकेश लाला, प्रदीप यादव, सुशील थापा, देवानंद शाह, ओमपाल ठेकेदार आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
-