फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिना एचएसआरपी के दौड़ रहे डेढ़ लाख से ज्यादा वाहन, विभाग बेसुध

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। तमाम दावों के बावजूद जिले में डेढ़ लाख से ज्यादा वाहन अब भी बिना एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट) के दौड़ रहे हैं। विभाग की ओर से हर बार इन वाहन स्वामियों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही जाती है, लेकिन जमीन पर इसका कोई असर नहीं दिखता है। नवंबर 2025 में भी विभाग की ओर से अभियान चलाने का दावा किया गया, लेकिन तब भी महज 200 वाहनों के खिलाफ ही कार्रवाई की गई।
मार्च 2019 से पहले एचएसआरपी जरूरी नहीं था। अप्रैल 2019 के बाद एचएसआरपी की अनिवार्यता कर दी गई। यह हादसे जैसी स्थिति में वाहन चालक या स्वामी का आसानी से पता लगाने समेत अन्य कई सुरक्षा कारणों किया गया था। खास बात यह है कि बिना एचएसआरपी वाले डेढ़ लाख वाहनों में एक लाख से ज्यादा वाहन दोपहिया हैं।
विज्ञापन

शेष वाहनों में तिपहिया, कार, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर आदि वाहन शामिल हैं। इस बारे में एआरटीओ प्रवर्तन अमित राजन राय ने बताया कि बिना एचएसआरपी वाले वाहन स्वामियों को मैसेज भेजे जा रहे हैं। यदि यह वाहन सड़क पर चलते मिले तो इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-बिना एचएसआरपी अपलोड हुए जारी नहीं होती आरसी :
एचएसआरपी की अनिवार्यता होने के बाद विभागीय स्तर पर नए वाहन की आरसी तभी जारी हो पाती है, जब वाहन स्वामी या डीलर के स्तर पर एचएसआरपी जारी होने के बाद उसकी फोटो पोर्टल पर अपलोड होती है। एआरटीओ ने बताया कि जो वाहन बिना एचएसआरपी के दौड़ रहे हैं, वह 2019 से पहले के हैं। फिर भी जैसे जैसे विभाग की पकड़ में मामला आता है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया जाता है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें