फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ग्रामीणों ने तहसील पर किया हंगामा, पट्टे निरस्त करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के तलहैटा गांव के लोगों ने राज्य सरकार पर आवंटित पट्टों को निरस्त करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील मुख्यालय पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 1976 में दलित समाज के लोगों को कृषि और आवासीय पट्टे आवंटित किए थे। इसके बाद वह बतौर पट्टाधारक जमीन पर काबिज है। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित समाज के 120 लोगों के पट्टे निरस्त करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। कई बार तहसील में इसकी शिकायत की मगर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।
उन्होंने उपजिलाधिकारी अजीत सिंह से मामले की शिकायत कर समाधान कराने की मांग की। उपजिलाधिकारी ने पट्टाधारकों से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इस अवसर पर शशिभूषण जाटव, भीम सिंह जाटव, नरेश कुमार जाटव, विनोद कुमार, राजपाल, वेदपाल, सचिन, राहुल, अमन सिंह, बॉबी और यादराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें