पुलिस ने रेजिडेंट्स का मुचलका पांबद किया
- फोटो : अमर उजाला
राजनगर एक्सटेंशन की रीवर हाईट्स सोसायटी के चुनाव का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। झगड़े के अंदेशे के चलते पुलिस ने रविवार को होने वाले चुनाव को स्थगित कर 50 रेजिडेंट्स को 5-5 लाख रुपये (ढाई करोड़) का मुचलका पांबद किया है।
रीवर हाईट्स सोसायटी में चुनाव को लेकर विवाद चल रहा है। सोसायटी में दो गुट बन गए हैं। एक पक्ष के सुबोध त्यागी कहना है कि सोसायटी केअध्यक्ष प्रमोद धनकड़ ने त्यागपत्र दे दिया है।
26 जून (रविवार) को सोसायटी केचुनाव तय थे, इसके लिए उन्होंने डीएम से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने की मांग की थी। दूसरी तरफ, प्रमोद धनकड़ का कहना है कि उनका कार्यकाल 30 सितंबर तक है।
कुछ लोग जानबूझ कर उनका त्यागपत्र की फर्जी सूचना फैलाकर नए सिरे से चुनाव कराना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत मेरठ कार्यालय डिप्टी रजिस्ट्रार से भी की गई थी, डिप्टी रजिस्ट्रार ने 28 जून को दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया है।
इसकी शिकायत उन्होंने प्रशासन और पुलिस केअफसरों से भी की थी। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ द्वितीय और एसएचओ सिहानी गेट ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मीटिंग कर चुनाव स्थगित करने का फैसला लिया। साथ ही दोनों पक्षों के 50 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। एसएचओ सिहानी गेट ने इसकी पुष्टि की है।