फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फांसी पर लटके युवक की विजयनगर पुलिस ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कानून व्यवस्था और आमजन के जान माल की सुरक्षा करने वाली विजयनगर थाना पुलिस ने फांसी लगा रहे युवक को फंदे से उतारा और सीपीआर देकर उनकी जान बचाई।
विज्ञापन

एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि 26 नवंबर की दोपहर विजयनगर थाना क्षेत्र के टी-प्वाइंट पर निरीक्षक सतीश धामा, उपनिरीक्षक अशोक कुमार और संजीव कुमार चैकिंग अभियान में जुटे थे। इसी दौरान एक महिला पुलिस के पास आई और बताया कि घर में उनके भाई हीरो (25) ने फांसी लगा ली है और कमरा अंदर से बंद है।
पुलिसकर्मी महिला के साथ दौड़कर शिवपुरी गली नंबर छह में पहुंचे और लोहे का दरवाजा तोड़ने का अथक प्रयास किया। दरवाजा नहीं टूटने पर पुलिसकर्मियों ने एक खिड़की तोड़ी और उसमें एक बच्चा कमरे के अंदर भेजा। बच्चे ने मुख्य दरवाजा खोला तो पहले से तैनात तीनों पुलिसकर्मियों ने फांसी के फंदे को समय गवाएं बगैर काट दिया। साथ ही करीब नौ मिनट तक निरीक्षक सतीश धामा ने सीपीआर दी। इसके बाद हीरो की धड़कन चलने लगी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच पड़ताल में पता चला है कि हीरो ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाई थी। फिलहाल वह स्वस्थ्य है। एसीपी ने बताया कि पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें