फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कटिया डालकर बिजली चोरी पर विजिलेंस का शिकंजा

विज्ञापन
मकनपुर गांव में छापा मारते विद्युत विभाग की विजिलेंस की टीम। स्रोत विद्युत विभाग
विज्ञापन
साहिबाबाद।
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने शनिवार को पसौंडा, कैलाभट्ठा और मकनपुर समेत कई इलाकों में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने 20 से अधिक अवैध कनेक्शन पकड़े और भारी जुर्माना लगाया। टीम ने पाया कि कई उपभोक्ता बिना मीटर के सीधे तार डालकर बिजली का उपयोग कर रहे थे। अधिकारियों ने मौके पर इन घरों के कनेक्शन काट दिए।


जोन तीन मुख्य अभियंता ऊर्जा निगम दीपक अग्रवाल ने बताया कि टीम को काफी समय से उक्त इलाकों से बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने पसौंदा, मकनपुर, कैलाभट्ठा समेत कई इलाकों में टीम बनाकर छापा मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विजिलेंस टीम ने करीब 20 से अधिक अवैध कनेक्शन पकड़े। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी करने वाले लोगों पर एक लाख और उससे अधिक का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही भविष्य में इस तरह का कृत्य न करने की चेतावनी भी दी है। उन्होंने बताया कि विजिलेंस टीम की ओर से लगातार बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें