फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संदिग्धों से मिले हिंडन एयरबेस के वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। जासूसी मामले में अभी तक चार राज्यों के प्रमुख सैन्य व सुरक्षाबलों के ठिकानों की जानकारी पाकिस्तान, मलेशिया, यूके और दुबई के नंबरों पर भेजने की बात सामने आई है। इसमें गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस और सिविल टर्मिनल के फोटो और वीडियो मोबाइल में मिले हैं। जांच एजेंसियों ने गंभीर आतंकी साजिश को अंजाम देने से पहले की तैयारी का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

आरोपियों ने दिल्ली, मुंबई, हरियाणा और राजस्थान के कई प्रमुख सैन्य ठिकानों व सुरक्षाबलों के स्टेशनों की भी रेकी की थी। जासूसी का मामला सामने आने के बाद देशभर में कई जगह से पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है। कौशांबी पुलिस और एसआईटी ने गिरफ्तार किए आरोपियों ने बताया कि दो व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए विदेशी व्यक्ति सरदार से जुड़े हुए थे।
सरदार ने सबसे पहले बनाए व्हाट्सएप ग्रुप में सुहेल, महक, राज, शिवा, रितिक और प्रवीण को जोड़ा। इसके बाद चेन शुरू हुई और अन्य आरोपी ग्रुप में जुड़ते चले गए। सुहेल ने एक अन्य व्हाट्सएप ग्रुप बनाया। दोनों ग्रुप में 27-28 लोग जुड़े हुए थे। इन्हीं ग्रुप में आरोपी फोटो-वीडियो और जीपीएस लोकेशन पोस्ट करते थे। इसके बाद ग्रुप के एडमिन की ओर से तस्दीक होने के बाद उन्हें पाकिस्तान भेजा जा रहा था। ग्रुप में पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी को लेकर भी संवाद के साक्ष्य जांच टीम को मिले हैं। सुहेल ने सरदार से शहजाद भट्टी की जान-पहचान होने के बारे में पूछा था।
विज्ञापन

हालांकि ग्रुप से पाकिस्तानी गैंगस्टर के जुड़े होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। वहीं हापुड़ से गिरफ्तार हुए अजीम राणा भी शहजाद भट्टी के सीधे संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें