वायरल वीडियो में पिस्टल से फायर करता युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
थाना क्षेत्र में कार सवार एक युवक का पिस्टल से हवा में फायरिंग करते वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान दिल्ली के सीमापुरी निवासी हर्ष के रूप में की है। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
सोशल मीडिया पर 10 सेकंड में पिस्टल से फायरिंग करते युवक का वीडियो बृहस्पतिवार रात वायरल हुआ था जो साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शालीमार गार्डन का बताया गया है। साहिबाबाद थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी का कहना है कि वायरल वीडियो में युवक की पहचान दिल्ली के सीमापुरी निवासी हर्ष के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि प्रथमदृश्य पता चला है कि हर्ष शालीमार गार्डन में अपने किसी परिचित से मिलने आया था। तभी उसने पिस्टल से फायरिंग की थी। हालांकि पिस्टल सरकारी या गैर सरकारी थी, पुलिस को अभी इसकी जानकारी नहीं हुई है। पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है।