फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर गिरोह के दो शातिर, कम दाम में खरीद ज्यादा में बेचते थे पार्ट्स

Fri, 07 Oct 2022 03:09 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

दोनों पिछले एक साल से चोरी के वाहनों की खरीद करते हैं। पुलिस ने दोनों के पास से बाइक और पार्ट्स बरामद किए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहन चोरों से चार हजार रुपये में बाइक व स्कूटी खरीदकर उनके पार्ट्स अलग-अलग कर 10 हजार रुपये में बेचने वाले कबाड़ी व मैकेनिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार सुबह कबाड़ी यामीन जवाहर पार्क में मैकेनिक देवेंद्र सिंह उर्फ काले के गोदाम पर चोरी की बाइक बेचने आया था। पुलिस ने दोनों के पास से बाइक और पार्ट्स बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि देवेंद्र सिंह उर्फ काले निवासी डीडीए फ्लैट न्यू सीमापुरी दिल्ली व यामीन निवासी जवाहर पार्क शहीद नगर को गिरफ्तार किया है। दोनों पिछले एक साल से चोरी के वाहनों की खरीद करते हैं। पूछताछ में पता चला कि यामीन कबाड़ खरीदने का काम करता है। उसके संपर्क में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का चार-पांच चोर हैं। वह उनसे चार से पांच हजार रुपये में चोरी की बाइक या स्कूटी खरीदता था। फिर देवेंद्र सिंह के गोदाम पर ले जाकर उन वाहनों के पार्ट्स अलग-अलग कर दस हजार रुपये में बेच देते थे। मुनाफा दोनों आपस में बांटते थे।

सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की निशानदेही पर एक चोरी की मोटरसाइकिल, चार बाइक की खाली टंकी, 16 बाइकों की बैटरी, तीन बाइकों के इंजन के पिस्टन, बाइक के 9 जोड़ी शॉकर, एक साइलेंसर, 20 जोड़ी ब्रेकसू व वाहन काटने के उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें