फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
मुरादनगर। रावली रोड पर होटल में थूक लगाकर रोटी बनाता युवक। स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर बंबा मार्ग के पास स्थित नाज चिकन कॉर्नर होटल पर थूककर रोटी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने वाीडियो सामने आने पर हंगामा कर होटल बंद कराने की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली मेरठ मार्ग पर बंबा मार्ग के पास नाज चिकन कॉर्नर के नाम से होटल है। रविवार रात कुछ युवक होटल पर खाना खाने गये थे। बताया कि होटल संचालक से युवकों ने खाना पैक करने को कहा। इसी बीच युवकों ने देखा तंदूर पर रोटी बनाने वाला युवक रोटियों पर थूक रहा है। देखा कि पहले युवक रोटी की लोई पर थूकता था इसके बाद उसे तंदूर में सेंकने के लिए डाल रहा था। युवकों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। एक मिनट पांच सैकेंड के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हिन्दू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष सुशील प्रजापति ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और कार्यकर्ताओं के साथ होटल बंद कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। मांग है कि शहर के सभी होटल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और काम करने वाले कारीगरों का पुलिस सत्यापन होना चाहिये। एसीपी लिपि नगायच का कहना है कि तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी इसरार निवासी कच्ची सरॉय कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि जांच में किसी और का नाम भी सामने आता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।



पहले भी सामने आए थूक लगाकर रोटी बनाने के मामले

1. जनवरी माह में तेल मिल गेट स्थित नाज होटल पर थूक बनाकर बनाई रोटी।

2. फरवरी माह गांव दौसा बंजारपुर में शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो हुआ वायरल।

3. चार मार्च को गांव सैदपुर में भी वीडियो हुआ वायरल।



फूड विभाग ऐसे होटलों पर नहीं करता कार्रवाई

स्थानीय लोगों का कहना है कि थूक लगाकर रोटी बनाने के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। आरोप है कि फूड विभाग के अधिकारी भी ऐसे होटलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। ऐसे होटल का लाइसेंस रद्द होने चाहिए।

मुरादनगर। रावली रोड पर होटल में थूक लगाकर रोटी बनाता युवक। स्रोत: वीडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें