फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शोभायात्रा में लव जिहाद का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। हिंदू रक्षा दल की ओर से रविवार को लोनी में शोभायात्रा में लव जिहाद की झांकी निकालने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने इसे नफरत फैलाने वाला बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मामले की जांच अंकुर विहार थाना पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन


शोभा यात्रा में गऊ संरक्षण, अखंड भारत, बेटी बचाओ, नशा मुक्त लोनी, प्रदूषण मुक्त लोनी और लव जिहाद की झांकी शामिल की गई। इस झांकी में एक व्यक्ति टोपी पहने हुए, हाथ में चाकू और तलवार लेकर खड़ा है। यह वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने वीडियो को एक समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाला बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर शोभायात्रा हिंदू रक्षा दल की ओर अनुमति ली गई थी। उनको सशर्त अनुमति दी गई थी। वीडियो में दिख रही झांकी के संबंध में एसीपी अंकुर विहार को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें