फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गली की सड़क पर इफ्तारी करने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र स्थित लोकप्रिय विहार की बिस्कुट-बेकरी गली में सड़क घेर कर इफ्तारी करने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को तेजी से वायरल हुआ। इसमें सड़क घिरने की वजह से राहगीर और वाहन चालक वापस जाते दिख रहे हैं। वहीं, पुलिस ने वीडियो की जांच व सड़क पर इफ्तारी कराने वालों की पहचान करके तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। उधर, हिंदु रक्षा दल के नेता ने उसी गली में अब हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा एक्स ऐंडल से की है।
विज्ञापन


वीडियो में एक गली को दोनों तरफ से बंद करके इफ्तार पार्टी होती दिखाई दे रही है। साथ ही बाइक सवार भी लौटते दिखे। जब यह वीडियो हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह उसी स्थान पर हनुमान चालीसा पढ़ने की बात कही है। जब यह बात पुलिस तक पहुंची तो मामले की जांच शुरू हुई। पुलिस आनन-फानन गंभीरता से लेते हुए वीडियो के आधार पर इफ्तारी में शामिल लोगों को चिंहित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामला 18 मार्च की शाम का है। वीडियो की जांच की जा रही है। जिन लोगों ने सड़क पर इफ्तारी कराई, उनको चिंहित करके तलाश किया जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें