फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी में टल्ली पुलिसकर्मी: कभी सड़क पर गिरा, कभी लेटा, कभी रेंगा; सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

Fri, 28 Aug 2026 08:51 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर।

सार

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर छह वीडियो वायरल हुए। वायरल वीडियो गुरुवार रात करीब 12 बजे हरमुखपुरी कॉलोनी के सामने के है। वीडियों में उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दीधारी एक पुलिसकर्मी बाइक पर नशे में धुत दिख रहा है। नशे में धुत पुलिसकर्मी झूमता हुआ बाइक समेत सड़क पर गिर जाता है।
विज्ञापन
नशे में धुत पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित हरमुखपुरी कॉलोनी गेट नंबर दो के सामने गुरुवार रात करीब 12 बजे  नशे में धुत पुलिसकर्मी के हाईवोल्टेज ड्रामे के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोग नशे में धुत पुलिसकर्मी को संभालने का प्रयास करते हैं, लेकिन वह काबू में नहीं आता। नशे में धुत बेकाबू पुलिसकर्मी को संभालने के लिए चौकी पुलिस को भी काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। 

विज्ञापन


कभी सड़क पर गिरा, कभी सड़क पर लेट तो कभी रेंगने लगा
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर छह वीडियो वायरल हुए। वायरल वीडियो गुरुवार रात करीब 12 बजे हरमुखपुरी कॉलोनी के सामने के है। वीडियों में उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दीधारी एक पुलिसकर्मी बाइक पर नशे में धुत दिख रहा है। नशे में धुत पुलिसकर्मी झूमता हुआ बाइक समेत सड़क पर गिर जाता है। कभी वह सड़क पर लेट जाता है और कभी रेंगने लगता है। 

वर्दीधारी को वर्दीधारियों ने की मनाने की कोशिश
मौके पर जमा लोग नशे में धुत वर्दीधारी को संभालने का प्रयास करते हैं, मगर वह उनके काबू में नहीं आता। काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता है। गोविंदपुरी चौकी पुलिस भी वर्दीधारी को समझाने का प्रयास करती है। काफी मशक्कत के बाद चौकी पुलिस नशे में चूर वर्दीधारी को किसी तरह अपने साथ ले जाते है।
विज्ञापन

चौकी पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में
वायरल वीडियो में चौकी पुलिस नशे में धुत पुलिसकर्मी को अपने साथ ले जाती दिख रही है। मगर पुलिस ने न तो उसका मेडिकल कराया और न कोई कार्रवाई की। चौकी पुलिस नशे में धुत पुलिसकर्मी के नाम पते की जानकारी भी नहीं जुटा पाई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह होते ही  नशे में टल्ली पुलिसकर्मी वहां से रफ्फुचक्कर हो गया। वहीं एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मी किसी अन्य जनपद में तैनात है। उसका पता  लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें