फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खोड़ा में दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल, कई घायल

विज्ञापन
खोड़ा स्थित जीत विहार कॉलोनी वार्ड 1 की पूरी मस्जिद वाली गली में दो पक्षों में हुए मारपीट का वी
विज्ञापन
खोड़ा। खोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मारपीट का वीडियो पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया है। पुलिस ने इस संबंध में सात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। एसीपी के अनुसार, शुक्रवार को शाम साढ़े छह बजे नवनीत विहार की गली नंबर एक नूरानी मस्जिद के पास फरमान की दुकान के तिरपाल में शब्बीर अहमद का ऑटो फंस गया था इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। बाद में विवाद में मारपीट में तक पहुंच गया।
विज्ञापन

पुलिस को पीआरवी के माध्यम से झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि फरमान और परवेज निवासी नवनीत विहार जो एक पक्ष में थे। दूसरे पक्ष में ऑटो चालक शब्बीर अहमद, मुनीर आलम, तौसीफ, आफताब और शाहिद शामिल थे। ये सभी एक-दूसरे को गाली-गलौज कर रहे थे। वे एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया। हालांकि, वे नहीं माने। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई।
इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों को चोट आईं। पुलिस ने उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए थाने भेजा। वहीं, शनिवार सुबह से ही इस मारपीट की वीडियो सोशल साइट्स पर जमकर वायरल हुई। इसके बाद पुलिस ने स्वयं इस मामले में संज्ञान लेते हुए चौकी इंजार्ज सुरेंद्र सिंह की ओर से इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहीं, एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पहले आरोपियों की ओर से कोई शिकायत इस मामले में नहीं मिली तो पुलिस ने खुद वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर शनिवार रात को प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें