फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर लगी वेंडिंग मशीन, यात्रियों को मिल रही मुफ्त पानी की बोतल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रीमियम कोच के यात्रियों को मुफ्त पानी की बोतल मुहैया कराने के लिए एनसीआरटीसी ने गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर वेंडिंग मशीन लगाई है। प्रीमियम लॉन्ज में बनाए गए कोका कोला रिफ्रेशमेंट जोन में प्रीमियम श्रेणी के यात्रियों को ट्रेन बोर्डिंग या डिबोर्डिंग के दौरान 500 मिली लीटर की ठंडे पानी की बोतल मुफ्त में दी जा रही है।
विज्ञापन


एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि वेंडिंग मशीन में पानी की ठंडी बोतलों के लिए फ्री स्लॉट दिए गए हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को वेंडिंग मशीन में उपलब्ध फ्री स्लॉट्स में से एक बार में एक नंबर का चयन करना होगा। वेंडिंग मशीन पर दिया गया बटन दबाते ही पानी की ठंडी बोतल बाहर आ जाएगी। यात्रियों को निशुल्क पानी की बोतल की सुविधा के बारे में बताने के लिए यहां कंपनी स्टाफ भी मौजूद रहता है। इससे यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। इसके साथ ही यहां अन्य पेयपदार्थ भी उपलब्ध हैं, जिन्हें यात्री अपनी आवश्यकतानुसार आसानी से खरीद सकते हैं। जल्द ही यह सुविधा अन्य स्टेशनों पर की जाएगी।

प्रीमियम कोच में सफर करना हुआ और किफायती

सीपीआरओ ने बताया कि नमो भारत के प्रीमियम कोच में सफर करना अब और भी फिफायती हो गया है। स्टैंडर्ड किराए और प्रीमियम किराए में महज 20 प्रतिशत का अंतर है। यही वजह है कि अब रिक्लाइनिंग सीट, सन-शील्ड, वेंडिंग मशीन, फुट-रेस्ट, वॉटर बोतल होल्डर, लैपटाॅप चार्जिंग और कोट-जैकेट हैंगर जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस प्रीमियम कोच में सफर करना बेहद आसान और किफायती हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें