फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आज शाम चार बजे से गोविंदपुरम अनाज मंडी की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शुक्रवार को मतदान होने के बाद गोविंदपुरम अनाज मंडी में ईवीएम जमा की जाएंगी। इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। शुक्रवार शाम चार बजे से गोविंदपुरम अनाज मंडी की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। रूट डायवर्जन शुक्रवार शाम चार बजे से देर रात ईवीएम जमा होने तक जारी रहेगा। एडीसीपी यातायात वीरेंद्र कुमार का कहना है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
विज्ञापन

असुविधा होने पर यहां संपर्क करें

यातायात हेल्पलाइन नंबर : 9643322904, 0120-2986100

यातायात निरीक्षक मुख्यालय संतोष सिंह : 7007847097

यातायात निरीक्षक प्रथम मनोज कुमार सिंह : 8929182258

यातायात निरीक्षक द्वितीय अजय कुमार : 9219005151

यातायात निरीक्षक षष्टम लोनी क्षेत्र संतोष कुमार सिंह : 7398000808



यह रहेगा रूट डायवर्जन

- हापुड़ चुंगी से गोविंदपुरम अनाज मंडी की ओर भारी व व्यावसायिक वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन हापुड़ चुंगी से डायमंड तिराहा से आत्माराम स्टील तिराहा होते हुए एनएच-09 होकर जा सकेंगे या हापुड़ चुंगी से एएलटी की ओर भी जा सकते हैं।

- डासना पुल से गोविंदपुरम होते हुए हापुड़ चुंगी की ओर भारी व व्यावसायिक वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन डासना से एनएच- 09 होते हुए आत्माराम स्टील तिराहा से डायमंड तिराहा से हापुड़ चुंगी होकर जाएंगे।
विज्ञापन


- हल्के व निजी वाहन एनडीआरएफ कट से संतोष मैक्सवेल अस्पताल के बीच हापुड़ रोड पर नहीं जा सकेंगे।



ईवीएम जमा करने आने वाली बसों के लिए यह रहेगा रूट

- डासना की ओर से ईवीएम को जमा करने आने वाली बसें सीएनजी पंप कट से अंदर होकर गोविंदपुरम मंडी के गेट नंबर-2 पर कर्मियों को उतारकर डीडीपीएस स्कूल से बाएं मुड़कर हापुड़ चुंगी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी।

- हापुड़ चुंगी की ओर से ईवीएम को जमा करने आने वाली बसें गोविंदपुरम पुलिस चौकी से अंदर होकर डीडीपीएस स्कूल से गोविंदपुरम मंडी के गेट नंबर 02 पर कर्मियों को उतारकर बाबा मार्केट कट से बाएं मुड़कर 47वीं वाहिनी पीएसी होते हुए जाएंगी।

- मोदीनगर/मुरादनगर की ओर से मनन धाम होते हुए ईवीएम जमा करने आने वाली बसें सिटी पार्क के सामने से कर्पूरीपुरम सीएनजी पेट्रोल पंप होकर गोविंदपुरम मंडी के गेट नंबर 02 पर कर्मियों को उतारकर बाबा मार्केट कट से 47वीं वाहिनी पीएसी होते हुए जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें