फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आज पारा पहुंचेगा 41 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटा और आद्रता 17 फीसदी रही। इससे दोपहर में लोगों का खूब पसीना निकला। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा की गति कम होने से गर्मी बढ़ेगी। आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे।
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट के साथ 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के करीब रह सकता है। शुक्रवार के बाद लगातार चार दिन तक तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। हवा की गति बढ़ने से गर्मी का अहसास थोड़ा कम होगा। अगले सप्ताह के अंत तक गर्मी में दोबारा से इजाफा होना शुरू होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें