फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भिड़ंत के बाद वाहनों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दो मालवाहक गाड़ियों (पिकअप) की भिड़ंत होने के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाकर वाहनों को डीएमई से हटाया।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात करीब एक बजे दिल्ली से मेरठ वाली लेन पर हिंडन पुल के ऊपर दो मालवाहक पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे के बाद पहले दोनों पिकअप की वायरिंग और फिर उसमें लदे माल में आग लग गई। एक पिकअप में रबर की शीट लदी थी जबकि दूसरे में प्लास्टिक का सामान था। दमकल के पहुंचने तक दोनों पिकअप में तेजी से आग फैल गई।
दमकल की दोनों गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में दोनों पिकअप में लदा सामान जल गया। बताया गया कि दोनों पिकअप दिल्ली से मेरठ जा रहे थे। हिंडन नदी पुल के ऊपर आगे चल रहे पिकअप में पीछे से तेज गति से आए पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे दोनों क्षतिग्रस्त होने के साथ ही आग की चपेट में आ गए। हादसे के कारण डीएमई पर कुछ देर के लिए यातायात धीमी गति से निकाला गया। दमकल और यातायात पुलिस ने आग बुझाने के बाद वाहनों को डीएमई से हटाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें