पुलिस ने बताया कि गैंग के सरगना रोहित और आशु थे। वहीं आशु ने अपने मौसेरे भाई नीरज को गैंग में शामिल कर लिया था। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कनावनी स्थित बंद नाले की झाड़ियों से 10 बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। 12 जून को पुलिस ने मामले का खुलासा किया। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।