फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की आहट का असर: डीएमई और एनएच-9 पर घटाई गई वाहनों की रफ्तार, उल्लंघन पर कटेगा ई-चालान

Thu, 26 Nov 2026 11:10 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

यह निर्णय यातायात पुलिस के सुझाव पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लिया है। सुरक्षा के इंतजाम भी तेज किए जा रहे हैं। साथ ही यातायात पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से सुरक्षित ड्राइविंग की अपील की है।
विज्ञापन
कोहरे की मार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे की आहट को देखते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) और राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (एनएच-9) पर वाहनों की रफ्तार कम कर दी गई है। अब इन दोनों प्रमुख मार्गों पर हल्के वाहन अधिकतम 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ही चल सकेंगे। पहले इनकी अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। भारी वाहनों की गति सीमा भी 80 से घटाकर 60 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी गई है। यातायात पुलिस की ओर से लिखे गए पत्र के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नई गति सीमा लागू कर दी है।

विज्ञापन


सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण एक्सप्रेसवे और हाईवे पर दृश्यता बेहद कम हो जाती है। इससे तेज रफ्तार वाहनों के आपस में टकराने और बड़े हादसे होने का खतरा बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने एनएचएआई को पत्र लिखकर गति सीमा कम करने का सुझाव दिया था। इस पर अब अमल शुरू हो गया है। नई व्यवस्था के तहत एक्सप्रेसवे पर लगे एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरों और स्पीड रडार को भी नई गति सीमा के अनुसार अपडेट किया जा रहा है। निर्धारित गति से तेज वाहन चलाने पर ऑनलाइन चालान कटेगा।

कोहरे से निपटने के लिए सुरक्षा के इंतजाम भी तेज
कोहरे से निपटने के लिए एनएचएआई की ओर से एक्सप्रेसवे और हाईवे के प्रमुख प्रवेश व निकास बिंदुओं (एंट्री-एग्जिट पॉइंट) और मोड़ों पर रिफ्लेक्टर, ब्लिंकर लाइट व चेतावनी बोर्ड लगाने का काम भी किया जा रहा है। यातायात पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
विज्ञापन


यातायात पुलिस की ओर से पत्र मिलने के बाद हल्के वाहनों की गति सीमा 100 से घटाकर 80 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी गई है। भारी वाहनों के लिए भी गति सीमा घटाई गई है। इसके लिए अन्य जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि कोहरे के दौरान सड़क हादसों पर लगाम लगाई जा सके। -अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें