फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चालक को झपकी आने से पलटा वाहन, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के गौर ग्रीन चौराहे पर बृहस्पतिवार रात सवा दो बजे चालक को नींद की झपकी आने से टाटा-710 मालवाहक पलट गया। हादसे में वाहन की चपेट में आने से महिला मीना (26) पत्नी निपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दिल्ली के ओखला फेज-1 निवासी वाहन चालक कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मीना पत्नी निपेंद्र निवासी मंगूपुरा जिला अमरोहा अभयखंड चौकी क्षेत्र के गौर ग्रीन चौराहे के पास सड़क किनारे दवाखाना लगाती थीं। बृहस्पतिवार रात में वह कैंप में सो रही थी। रात में दो बजे करीब चालक दिल्ली की तरफ हाईवे होते हुए कनावनी जा रहा था। सवा दो बजे चालक ने गौर ग्रीन चौराहे के पास वाहन मोड़ा तो अचानक उसे नींद की झपकी आ गई और वाहन पलट गया। हादसे में फुटपाथ पर सो रहीं मीना गंभीर रूप से घाल हो गईं। हादसे की आवाज सुनकर अन्य वाहन चालक रुके और पुलिस की मदद से महिला को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
-कोट-

महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यातायात निरीक्षक की जांच में सामने आया है कि चालक को नींद आने से चौराहे पर मालवाहक पलट गया था, जिसकी चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों को अस्पताल में मौत होने की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्वतंत्र कुमार सिंह, एसीपी इंदिरापुरम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें