फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पेठा बनाने के कारखाने पर अधिकारियों ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बेहटा हाजीपुर नगर रोड स्थित मकान में चल रहे पेठा बनाने के कारखाने पर प्रशासन के अधिकारियों ने छापा मारा। कारखाने में घरेलू सिलिंडरों का इस्तेमाल हो रहा था। लोनी एसडीएम निखिल चक्रवर्ती ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आनंद प्रभु सिंह को टीम के साथ मौके पर भेजा गया। जांच की गई तो पता चला कि पेठा बनाने के कार्य में घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल हो रहा था। टीम को मौके से नौ भरे और चार खाली सिलिंडर बरामद किए। पूछताछ में पता चला कि नवल सिंह निवासी अमर कॉलोनी दिल्ली द्वारा अपने भाई राकेश के मकान में अवैध रूप से बिना कागजात के घरेलू सिलिंडरों की खरीद फरोख्त कर उनका दुरुपयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें