फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसुंधरा में बहुमंजिला योजनाओं पर एक साल का ब्रेक

Wed, 08 Jun 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
बहुमंजिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर सात और आठ में आशियाना बनाने की आस लगाए लोगों को एक साल और इंतजार करना होगा। दोनों सेक्टर में बने एलिवेटेड रोड के अस्थाई कास्टिंग यार्ड की करीब 102 एकड़ जमीन को एक साल और किराए पर लेने के लिए जीडीए ने परिषद को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


जल्द ही इस पर सहमति बनने की उम्मीद है। ऐसे में दोनों सेक्टरों में प्रस्तावित करीब आधा दर्जन बहुमंजिला योजनाओं पर ब्रेक लगना तय है। मार्च 2015 में जीडीए ने एलिवेटेड रोड का कास्टिंग यार्ड बनाने के लिए आवास विकास परिषद से सेक्टर-7 और 8 की जमीन एक साल के लिए किराए पर ली थी।

परिषद अधिकारियों का कहना था कि 2016 में जमीन खाली होते ही यहां कई हाउसिंग स्कीम लांच की जाएंगी। मगर जीडीए ने अब यार्ड के लिए एक साल और सेक्टर-7 और 8 की जमीन को किराए पर मांगा है। इस पर मुहर लगभग तय है।  
विज्ञापन


  अधिशासी अभियंता एससी राय ने बताया कि जमीन देने का निर्णय मुख्यालय और शासन स्तर पर लंबित है। यार्ड के लिए जमीन दी जाती है, तो जमीन खाली होने के बाद ही योजनाएं लांच की जाएंगी।

मल्टीलेवल पार्किंग और मिनी स्टेडियम के निर्माण में भी देरी
दोनों सेक्टरों में परिषद करीब आधा दर्जन बहुमंजिला योजनाएं लांच करेगी। यहां दो हजार से ज्यादा फ्लैट बनाए जाने हैं। इसके अलावा मल्टीलेवल पार्किंग, मिनी स्टेडियम और स्कूल जैसी सुविधाएं भी दी जानी हैं। यार्ड के चलते सभी योजनाएं एक साल तक अटक गई हैं।

शासन स्तर पर अटका है दोनों सेक्टरों का लेआउट
अधिकारियों का कहना है कि दोनों सेक्टरों के लेआउट को लेकर भी कुछ परिवर्तन किए जा सकते हैं। यह निर्णय भी शासन स्तर पर लंबित है। यह निर्णय होने के बाद ही योजना का लेआउट फाइनल होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें