मिशन-2017 का बिगुल बज चुका है। जो लोग पहले से कुर्सी पर हैं और जो कुर्सी पाना चाहते हैं सभी के बीच विकास की चर्चा शुरू हो गई है। किसने कितना काम कराया और बीते वर्षों में जनपद का कौन सा क्षेत्र विकसित या अविकसित रह गया। पक्ष-विपक्ष ने इसका सर्वे शुरू कर दिया है।
आम जनता भी यह जानना चाहती है कि पिछले चार वर्षों में उनके विधानसभा क्षेत्र में विधायक ने क्या काम कराया और कितना पैसा खर्च किया। अमर उजाला लोगों के सामने विधायकों का रिपोर्ट कार्ड रख रहा है।
इसी कड़ी में गाजियाबाद विधायक सुरेश बंसल की रिपोर्ट कार्ड बताता है कि उन्होंने पिछले चार वर्षों में अपने क्षेत्र में पांच करोड़, 75 लाख, 40 हजार रुपये खर्च किए हैं। अन्य बचे करीब 24 लाख के बजट से सीसी रोड, इंटरलॉकिंग का काम शुरू करा चुके हैं।
इस वर्ष अब तक आए 75 लाख रुपये के लिए भी उन्होंने प्रशासन को विकास कार्य के23 प्रस्ताव दिए हैं। विधायक ने सड़क, नाली और बिजली के अलावा सामाजिक कार्य जैसे बारात घर, सामुदायिक केंद्र, स्कूल में कमरों का निर्माण और फर्नीचर उपलब्ध कराने जैसे सामाजिक सहयोग पर बजट खर्च किया है।
विधायक ने बताया कि वे अब तक 3 लाख 86 हजार रुपये गरीब लोगों को चिकित्सा के लिए दे चुके हैं। अगले 75 लाख में भी विधायक ने दौलतपुरा और विवेकानंद नगर के लिए कम्युनिटी सेंटर, सड़क और पार्कों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने बताया कि कुछ पैसे गरीबों के चिकित्सा केलिए रखे गए हैं, जो जरूरत पड़ने पर दिए जाएंगे।
इनसेट
वर्ष दर वर्ष विकास कार्यों का लेखा-जोखा
वर्ष कुल बजट कुल खर्च निर्माण कार्य
2012-2013 1.50 1.39,60 सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, विद्युतीकरण
2013-2014 1.60,94 1.55 सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, नाला निर्माण, हरवंशनगर और बोंझा वाल्मिकी बस्ती में बारात घर निर्माण,
जीजीआईसी में एक लाख का फर्नीचर, जूनियर हाई स्कूल में दो कमरों का निर्माण और चिकित्सा
2014-2015 1.55,71 1.53,41 सीसी रोड, इंटरलॉकंग, जूनियर स्कूल में समर्बल
सीवर, दो पार्क में रनिंग ट्रैक और चिकित्सा
2015-2016 1.52,23 1.27,92 सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, नाला, पार्क का सौंदर्यीकरण