फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन-डे: विरोध करने वाले सावधान, पुलिस का रहेगा ध्यान

Mon, 13 Feb 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
valentine's day: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वेलेंटाइन-डे पर शहर के तमाम मॉल्स, मल्टीप्लेक्स और पार्कों में प्रेमी-युगल का विरोध करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। साथ ही वेलेंटाइन-डे पर जबरदस्ती इश्क फरमाने वाले सोच लें, उन्हें भी जेल जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


खुफिया विभाग के अलावा सादी वर्दी में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को जगह-जगह तैनात किया जाएगा। सभी थानों की पुलिस को अलर्ट किया गया है। एसएसपी ने बताया कि लॉ एंड आर्डर में किसी भी तरह की दिक्कत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि न तो अश्लीलता होने दी जाएगी, न प्रेमी-युगल के साथ मारपीट करने वाले संगठनों को इसकी छूट दी जाएगी। सबकुछ शांतिपूर्ण निबटे, इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बता दें कि पिछले साल चॉकलेट-डे पर चॉकलेट लेने से मना करने पर एक युवक ने युवती की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन


इसकेअलावा कविनगर में कुछ युवकों ने स्कूटी पर जा रही लड़की को टक्कर मारकर जख्मी कर दिया था। वहीं, कोटगांव के पास प्रेम निवेदन ठुकराने पर दो बहनों पर तेजाब फेंककर उन्हें झुलसा दिया गया था। इस तरह की मानसिकता रखने वाले पुलिस के रडार पर रहेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें