फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश की टीम ने मध्यप्रदेश वेटरन को 74 रन से हराया

विज्ञापन
इंटर स्टेट वेटरन क्रिकेट चैंपियनशिप में शॉट लगाता खिलाड़ी। 
विज्ञापन
गाजियाबाद। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इंटर स्टेट वेटरन क्रिकेट चैंपियनशिप में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच उत्तर प्रदेश की टीम और मध्यप्रदेश वेटरन की टीम के बीच खेला गया, जिसमें उत्तर प्रदेश वेटरन टीम 74 रन से विजेता बनी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट पर 206 रन बनाए। बल्लेबाज आलोक रंजन ने शानदार बल्लेबाजी कर नाबाद 108 और परविंदर सिंह ने नाबाद 84 रन बनाए। गेंदबाजी में मुक्तादिर खान और विवेक परिहार ने एक-एक विकेट लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मध्यप्रदेश की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 132 रन ही बना पाई। बल्लेबाज मुक्तादिर खान से नाबाद 40 रन बनाए। गेंदबाज राजीव त्यागी ने तीन विकेट लिए। शतकीय पारी के लिए आलोक रंजन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
वहीं, दूसरा मैच दिल्ली व राजस्थान के बीच खेला गया, जिसमें राजस्थान 22 रन से विजेता बनी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 174 रन बनाए। बल्लेबाज अजय सिंह ने 86 रन बनाए। गेंदबाज दिनेश यादव ने तीन विकेट लिए। बाद में बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम 19.3 ओवर में 152 रन पर ढेर हो गई। बल्लेबाज कपिल मेहता ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में मुकेश सैनी ने चार विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच अजय सिंह बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें