फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: खत्म हुआ इंतजार, गाजियाबाद के लिए आरक्षण सूची जारी

Fri, 26 Mar 2021 10:00 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। शनिवार को गाजियाबाद जनपद के पंचायत सीटों के लिए भी आरक्षण सूची आग गई। जनपद में 161 ग्राम पंचायत, 14 जिला पंचायत सदस्यों के पदों पर चुनाव होना है। 

विज्ञापन


अनंतिम सूची के अनुसार भोजपुर पंचायत सीट अनुसूचित जाति की स्त्रियों के लिए आरक्षित है, वहीं लोनी पिछड़े वर्ग की स्त्रियों के लिए आरक्षित है। जबकि मुरादनगर और रजापुर सीट अनारक्षित है।

पहले शासन ने वर्ष 1995 से लेकर 2015 तक हुए चुनाव के आरक्षण को आधार मानकर आरक्षण तैयार करने के आदेश दिए थे। जिला प्रशासन ने शासन के इसी आदेश के तहत आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर आपत्तियों का निस्तारण करते हुए अंतिम सूची जारी करने की सभी तैयारी पूरी कर ली थी। लेकिन इसी बीच हाईकोर्ट ने इस सूची को जारी करने पर रोक लगा दी थी। 
विज्ञापन




इसके बाद हाईकोर्ट ने शासन को वर्ष 2015 के चुनाव में हुए आरक्षण के आधार पर ही सूची तैयार करने के आदेश दिए हैं। इसके चलते शासन ने जिला प्रशासन को दोबारा आरक्षण सूची तैयार करने के आदेश जारी किए। यह आदेश मिलते ही जिला प्रशासन ने दोबारा आरक्षण तैयार किया।
विज्ञापन


यहां देखें जनपद के अलग-अलग विकास खंडों की अनंतिम आरक्षण सूची

रजापुर
मुरादनगर
भोजपुर

लोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें