उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। शनिवार को गाजियाबाद जनपद के पंचायत सीटों के लिए भी आरक्षण सूची आग गई। जनपद में 161 ग्राम पंचायत, 14 जिला पंचायत सदस्यों के पदों पर चुनाव होना है।
अनंतिम सूची के अनुसार भोजपुर पंचायत सीट अनुसूचित जाति की स्त्रियों के लिए आरक्षित है, वहीं लोनी पिछड़े वर्ग की स्त्रियों के लिए आरक्षित है। जबकि मुरादनगर और रजापुर सीट अनारक्षित है।
पहले शासन ने वर्ष 1995 से लेकर 2015 तक हुए चुनाव के आरक्षण को आधार मानकर आरक्षण तैयार करने के आदेश दिए थे। जिला प्रशासन ने शासन के इसी आदेश के तहत आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर आपत्तियों का निस्तारण करते हुए अंतिम सूची जारी करने की सभी तैयारी पूरी कर ली थी। लेकिन इसी बीच हाईकोर्ट ने इस सूची को जारी करने पर रोक लगा दी थी।
इसके बाद हाईकोर्ट ने शासन को वर्ष 2015 के चुनाव में हुए आरक्षण के आधार पर ही सूची तैयार करने के आदेश दिए हैं। इसके चलते शासन ने जिला प्रशासन को दोबारा आरक्षण सूची तैयार करने के आदेश जारी किए। यह आदेश मिलते ही जिला प्रशासन ने दोबारा आरक्षण तैयार किया।
यहां देखें जनपद के अलग-अलग विकास खंडों की अनंतिम आरक्षण सूची
रजापुर
मुरादनगर
भोजपुर
लोनी