गाजियाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने शहर के स्लम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं घर तक पहुंचाने के लिए अर्बन मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस तैयार की है। इस एंबुलेंस में एक चिकित्सक, दो स्टाफ नर्स, एक सहयोगी कर्मचारी और एंबुलेंस चालक तैनात किए गए हैं। इस यूनिट में रैपिड किट (डेंगू, मलेरिया और मधुमेह) की जांच भी हो सकेगी। मेडिकल यूनिट एंबुलेंस झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले उन मरीजों का इलाज करेगी जो अस्पताल पहुंचने में असमर्थ हैं।
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि एंबुलेंस सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक अलग-अलग मलिन बस्तियों में जाकर लोगों को इलाज मुहैया कराएगी। सोमवार से एंबुलेंस झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे लोगों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन करेगी। एंबुलेंस में मरीजों की सामान्य जांच और इलाज के लिए दवाइयां उपलब्ध होंगी। सीएमओ का कहना है कि इस अर्बन मोबाइल मेडिकल यूनिट का मुख्य उद्देश्य स्लम में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उनके घर तक पहुंचाना है। ताकि कोई व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे। यह यूनिट जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ-साथ उन्हें मुफ्त में दवा भी उपलब्ध कराएगी।
फोटो 18- सोनीपत स्टेशन पर आरपीएफ टीम ने फरक्का एक्सप्रेस से बरामद बोरी में बंद कछुएं। संवाद