फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ही होंगे सीएम का चेहरा : आजम खां

Mon, 17 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा में मचे अंदरूनी घमासान पर कैबिनेट मंत्री आजम खां पार्टी का बचाव करते नजर आए। जिला विकास योजना की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में अखिलेश यादव ही पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी में कलह की बात से इंकार करते हुए कहा कि यूपी में सपा फिर से सरकार बनाएगी। हालांकि आजम के इस बयान से पहले अखिलेश को सीएम कैंडिडेट बनाने को लेकर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का बयान भी सामने आ गया था।
 
पत्रकारों से बातचीत में आजम खां ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा कि पार्टी में दो ही सीएम के चेहरे थे, एक मैं और एक अखिलेश। मैंने अपना चेहरा हटा लिया है यानी अब अखिलेश के अलावा सीएम के लिए कोई दूसरा चेहरा नहीं बचा है।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई रार नहीं है। सोमवार को भी नेता जी मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने एक साथ लंच किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव पर तकरार का असर पड़ने की बात से भी इंकार किया।

आजम खां ने कहा कि सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों को लेकर सपा फिर जनता के बीच जाएगी। हालांकि कई सवालों का जवाब वह टाल गए और जिला विकास योजना की बैठक के तत्काल बाद ई-रिक्शा वितरण के लिए चले गए।

 नगर विकास मंत्री ने 504 लोगों को दिए ई रिक्शा
 कैबिनेट मंत्री आजम खां ने सोमवार को आईटीएस डेंटल कालेज में आयोजित समारोह में पात्र लोगों को ई-रिक्शा वितरित किए। उन्होंने नगर निगम की 73.98 करोड़ की सड़क, पानी, सीवर समेत जल निगम की भी कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

 इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज रिक्शा चलाने वाले को हीन भावना से देखता है। उस मजदूर की बेटी का रिश्ता तक लेना लोग पसंद नहीं करते। प्रदेश सरकार संवेदनशील है। मेहनत कर पैर से रिक्शा चलाने वाले रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा का मालिक बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए हैं। किसान बीमा दुर्घटना व मजदूर के लिए पारिवारिक लाभ, बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत लड़कियों को आर्थिक मदद दी है।

उन्होंने गाजियाबाद, हापुड़ और गौतमबुद्धनगर के पात्र लाभार्थियों को ई रिक्शा वितरित किए। इसके अलावा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त 20 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए।

उन्होंने डूडा की ओर से मलिन बस्तियों और अल्पसंख्यक बस्तियों की 5.71 करोड़ की परियोजनाओं, नगर निगम की 73.98 करोड़ की 74 परियोजनाओं व जल निगम की 133.11 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण किया। इस दौरान मेयर अशु वर्मा, डीएम निधि केसरवानी, एसएसपी दीपक कुमार, नगर आयुक्त अब्दुल समद, सूडा निदेशक शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें