फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गंदे पानी की निकासी न होने से नाराज अधिवक्ता ने पानी में उतर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोनी। नगर पालिका परिषद लोनी के वार्ड-28 के जावली-सिखरानी क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी न होने से नाराज अधिवक्ता महकार कसाना ने सोमवार को जल के बीच उतरकर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि चार वर्षों से क्षेत्र के लोग जलभराव की समस्या झेल रहे हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए प्रशासन को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है। ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण सामूहिक रूप से जल समाधि आंदोलन करेंगे।
महकार कसाना ने बताया कि छह दिन पहले नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने जल निकासी की व्यवस्था के लिए मौके पर निरीक्षण करने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि, आश्वासन के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि जिलाधिकारी, नगर पालिका अधिकारियों, चेयरमैन और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि 16 अक्तूबर 2023 को अधिकारियों के भ्रमण और समस्या दूर करने के आश्वासन की भी बात बताई। महकार कसाना ने वार्ड सभासद देवेंद्र और संबंधित अधिकारियों को चेतावनी पत्र देकर पांच दिन में जल निकासी का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तय समय में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण सामूहिक रूप से जल समाधि आंदोलन करेंगे। साथ ही आगामी चुनाव में प्रत्याशियों को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। इस दौरान सुरेंद्र कसाना, करतार सिंह, चिंताराम, डॉ. नंदराम, रामकुमार, रविंद्र कसाना, गौरव प्रधान, सुनील कुमार, मास्टर वीरेंद्र, रोहित कसाना, संजय नेताजी, मोहित कसाना, दिनेश कसाना, राहुल कसाना, ज्ञानचंद कसाना और वेद प्रकाश कसाना समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
क्या बोले अधिकारी
अधिवक्ता व ग्रामीणों को शिकायत सुनने के लिए कार्यालय पर बुलाया गया, लेकिन वे नहीं पहुंचे थे। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।- वैभव त्रिपाठी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें