दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राज चौपला के पास बेकाबू कार ने कांवड़िये को टक्कर मार दी। कावड़ खंडित होने से गुस्साए कांवड़ियों ने जमकर हंगामा कर वाहनों में तोड़फोड़ कर दी इस दौरान दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने आक्रोशित कांवडियो को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया।
विज्ञापन
राजस्थान स्थित मेवात के रहने वाले अनुज, ओम व हरकेश सहित कई शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर गंतव्य की तरफ जा रहे थे। मंगलवार रात करीब 10 बजे जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर राज चौपला के पास पहुंचे तो बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। जिस कारण कावड़ खंडित हो गई। इसके बाद कांवड़ियों ने कार चालक की धुनाई कर वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और कांव डियो को गतव्य के लिए रवाना किया। करीब 15 मिनट तक दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लगा रहा।