फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: मोदीनगर में बेकाबू कार ने कांवड़िये को मारी टक्कर, वाहनों में की गई तोड़फोड़, लगा जाम

Tue, 08 Jul 2025 11:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

बेकाबू कार ने कांवड़िये को टक्कर मार दी। जिस कारण कावड़ खंडित हो गई। इसके बाद कांवड़ियों ने कार चालक की धुनाई कर वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राज चौपला के पास बेकाबू कार ने कांवड़िये को टक्कर मार दी। कावड़ खंडित होने से गुस्साए कांवड़ियों ने जमकर हंगामा कर वाहनों में तोड़फोड़ कर दी इस दौरान दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने आक्रोशित कांवडियो को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया। 

विज्ञापन


राजस्थान स्थित मेवात के रहने वाले अनुज, ओम व हरकेश सहित कई शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर गंतव्य की तरफ जा रहे थे। मंगलवार रात करीब 10 बजे जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर राज चौपला के पास पहुंचे तो बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। जिस कारण कावड़ खंडित हो गई। इसके बाद कांवड़ियों ने कार चालक की धुनाई कर वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और कांव डियो को गतव्य के लिए रवाना किया। करीब 15 मिनट तक दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें