फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बच्चे के उपचार में लापरवाही का आरोप लगा अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
दुबे नर्सिंग होम में धरने पर बैठे किसान। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बैंक कॉलोनी स्थित दुबे नर्सिंग होम में छह माह के बच्चे के इलाज में लापरवाही का आरोप लगा भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक से जुड़े किसानाें ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

नगर की कृष्णाकुंज कॉलोनी के रहने वाले शुभम राठी ने बताया कि उनके छह माह के पुत्र विवान को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। बीती 13 अप्रैल को उन्होंने विवान को बैंक कॉलोनी स्थित दूबे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। दो दिन बाद 15 अप्रैल को विवान की अस्पताल से छुट्टी हो गई। छुट्टी के कुछ देर बाद विवान की दोबारा तबीयत बिगड़ गई। शुभम विवान को अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि नर्सिंग स्टाफ ने चिकित्सक को बुलाने के 15 सौ रुपये ले लिए। चिकित्सक दवाएं लिखकर वहां से चले गए। आरोप लगाया नर्सिंग स्टाफ ने उपचार में लापरवाही की और शिकायत करने पर उनसे अभद्रता करते हुए धक्का देकर बाहर निकाल दिया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को परिजन भाकियू अराजनैतिक से जुड़े किसानों के साथ एकत्रित होकर दूबे नर्सिंग होम पहुंचे और हंगामा करते हुए धरना देकर बैठ गए। लगभग दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। संचालिका डॉ. पूनम गर्ग ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में परिजन खुद बच्चे को कार से ले जाते हुए दिख रहे हैं। परिजनों के जाने के बाद नर्सिंग होम कर्मचारी ने दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें