फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सुहागरात पर दुल्हन से रख दी फ्लैट और 75 लाख की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम के राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में रहनी वाली असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपनी पति, देवर, सास और ममिया ससुर के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि पीड़िता के मुताबिक नवंबर 2025 में उनकी शादी शाहदरा दिल्ली निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद सुहागरात पर ही पति ने एक फ्लैट और छोटे भाई को व्यापार कराने के लिए 80 लाख रुपये दहेज में दिलाने की मांग की। धमकी दी कि जब तक वह मांग पूरी नहीं करेंगे उन्हें पत्नी का दर्जा नहीं दिया जाएगा। आरोप है कि देवर ने कमरे में अकेले देखकर दुष्कर्म का प्रयास किया और कपड़े तक फाड़ डाले। सास हेड कांस्टेबल है और ड्यूटी जाने से पहले कमरे का ताला मारकर बंधक बना दिया जाता था। विरोध पर मांग पूरी करने का दबाव बनाया गया। ससुराल वालों ने वेतन की मांग की और न देने पर अपने घर भेजने की धमकी दी। एसीपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति, सास, देवर और ममिया ससुर के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


......
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें