मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी से लापता 16 वर्षीय किशोरी की बरामदगी के लिए परिजनों ने मोदीनगर थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि बीते बुधवार को उनकी 16 वर्षीय पुत्री लापता हो गई। परिजनों ने बिहार निवासी एक युवक पर किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बृहस्पतिवार को परिजन एकत्रित होकर थाने पहुंचे और किशोरी की बरामदगी की मांग करते हुए हंगामा किया। एसएचओ ने किशोरी की शीघ्र बरामदगी का आश्वासन दिया।