फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: यूपीसीडा ने 150 झुग्गी-झोपड़ियों पर चलाया बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लोहा मंडी और बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में यूपीसीडा की ओर से पुलिसबल की मौजूदगी में 150 झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें हटा दिया गया। दोनों औद्योगिक क्षेत्रों में यूपीसीडा की टीम व पुलिसबल डीजीएम आरएस यादव के नेतृत्व में पहुंची। टीम के पहुंंचते ही बुलडोजर देख अवैध रूप से झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने विरोध करने का भी प्रयास किया। लेकिन पुलिसबल के आगे नाकाम रहे। डीजीएम ने बताया कि लंबे समय से इकाइयों में चोरी की घटनाओं की शिकायत और अवैध रूप से बसे लोगों की शिकायत आ रही थी। कई बार उद्यमियों ने बैठक में भी यह मुद्दा रखा था। पुलिस टीम से समन्वय बनाते हुए। बुलडोजर चलाकर करीब 150 झुग्गी झोपड़ियाें को हटा दिया गया है। बताया कि अवैध रूप से रह रहे इन सभी को कई बार चेतावनी दी गई थी। लेकिन चेतावनी को दरकिनार कर यह लोग रह रहे थे। इस वजह से प्राधिकरण की ओर से बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें