फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toll Plaza Rates Increase: दो जून से सफर होगा महंगा, टोल प्लाजा की बढ़ेंगी दरें, जानें अब कितने चुकाने होंगे

Sat, 01 Jun 2024 02:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर

सार

हाईवे पर सफर अब महंगा हो गया है। एनएचएआई की बढ़ी हुईं दरें दो जून से लागू होंगी। नई रेट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन
UP toll plaza rates - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों की जेब पर भार पड़ने वाला है। पिछले दिनों टोल टैक्स की बढ़ोतरी पर लगी रोक को हटा दिया गया है। अब हाईवे पर सफर करने के दौरान टोल प्लाजाओं पर पहले से ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा। 
विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण दो माह से लंबित बढ़ी हुई दरें दो जून की रात 12 बजे से लागू करेगा। चुनाव के चलते एक अप्रैल से लागू होने वाली नई दरें रोक दी गई थीं।

हापुड़ जिले के गढ़ टोल प्लाजा के कार्यवाहक प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि शुल्क में बढ़ोतरी प्राधिकरण के डब्लयूपीआई रेटिंग के हिसाब से की गई है।

विभाग ने पूर्व में ही शुल्क की नई दरें 31 मार्च की आधी रात से लागू करने के आदेश दिए थे। लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण उस समय आदेश पर रोक लगा दी गई थी। अब आदेश जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन

 

कुराना टोल प्लाजा की नई दरें 

कार, वैन, जीप चार पहिया वाहन
एक तरफ की दर    वापसी दर    मासिक दर
110                    165           3640

हल्के कॉमर्शियल मोटर वाहन जैसे मिनी बस
एक तरफ की दर    वापसी दर    मासिक दर
175                     265          5850

भारी वाहन बस, ट्रक
एक तरफ की दर    वापसी दर    मासिक दर
370                     555          12320

भारी कॉमर्शियल वाहन चार से छह पहिया
एक ओर की दर    वापसी दर    मासिक दर
580                   870          19320

सात पहिया से अधिक    भारी    कमर्शियल वाहन
एक ओर की दर    वापसी दर    मासिक दर
705                  1060          23520

निजी वाहनों के लिए लोकल पास    340 रुपये प्रतिमाह

गढ़ टोल प्लाजा पर पुरानी दरें (अप-डाउन) 

 
  • कार, जीप, वैन 105/160 
  • हल्के वाणिज्यिक वाहन 170/260 
  • बस/ट्रक 360/540 
  • दस टायर वाले ट्रक या इससे ऊपर - 390/590 
  • नई दरें (अप-डाउन) 
  • कार, जीप 110/165 
  • हल्के वाणिज्यिक वाहन- 175/265 
  • बस/ट्रक - 370/550 
  • दस टायर वाले ट्रक या इससे ऊपर - 400/600 
विज्ञापन

मासिक पास में बढ़ोतरी 

क्लास वन (कार, जीप) 
पहले    अब 
3540    3625 (रुपये) 

मिनी ट्रक, बुलबुल, मैजिक
पहले    अब
5720    5855 

क्लास टू (एलसीवी) बस ट्रक
पहले    अब 
11990    12265 

10 टायर ट्रक वाहन
पहले    अब 
13080    13380 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें