फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपारी किलर सिपाही ने किया सरेंडर: सिस्टम में रहकर सीखे पुलिस से बचने के गुर, बाल-दाढ़ी बढ़ाकर किया आत्मसमर्पण

Thu, 15 Jan 2026 02:28 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)

सार

अशोक विहार में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी योगेश कुमार की हत्या के मामले में वांछित यूपी पुलिस के सिपाही नवीन कुमार ने गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उनकी हत्या के लिए बेटों ने सुपारी दी थी। नवीन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशोक विहार कॉलोनी में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी योगेश कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहे यूपी पुलिस के सिपाही नवीन कुमार ने मंगलवार को गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। लोनी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपना हुलिया बदला था। कोर्ट ने सिपाही को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन

अशोक विहार कॉलोनी में दो बेटों नीतीश और गुड्डू ने गलत आचरण से परेशान होकर अपने पिता योगेश कुमार की हत्या के लिए पड़ोसी अरविंद को करीब 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। अरविंद ने अपने बहनोई, यूपी पुलिस के सिपाही नवीन कुमार के साथ मिलकर योगेश कुमार की 26 दिसंबर को घर से 100 मीटर की दूरी पर गोली मारकर हत्या की थी। 

इस मामले में बेटे ने ही अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए अरविंद को गिरफ्तार किया था। इस मामले में यूपी पुलिस का सिपाही और दोनों बेटे फरार चल रहे। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस की टीम लगातार नवीन कुमार और दोनों बेटों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। 

मंगलवार को यूपी पुलिस के सिपाही नवीन ने गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस की टीम ने नवीन की गिरफ्तारी के लिए एक टीम भी लगाई हुई थी। पुलिस से बचने के लिए नवीन ने अपनी दाढ़ी, मूंछ और बाल बढ़ाकर छिपा हुआ था। उसे शक था कि कहीं पुलिस उसे पहचान ना ले। वकील के माध्यम से नवीन ने कोर्ट में सरेंडर किया। नवीन ने अपनी वर्दी नहीं पहनी और सादे कपड़ों में कोर्ट में पहुंचा था।

नवीन को रिमांड पर लेगी पुलिस 
एसीपी ने बताया कि नवीन को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अब नवीन को रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी। इस हत्या में और कौन-कौन शामिल हैं। रिमांड के बाद ही पता चलेगा। नवीन के रिमांड की तैयारी की जा रही है। वहीं दोनों बेटों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। दोनों भाइयों ने फोन बंद कर रखे हैं। परिजनों से भी संपर्क नहीं कर रहे हैं। जल्द दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।

सिस्टम में रहकर पुलिस से बचने के गुर सीखे
मूलरूप से अलीगढ़ के चंडौस के गांव देउआका का रहने वाला हत्यारोपी यूपी पुलिस के सिपाही नवीन की वर्तमान तैनाती कौशांबी जिले के पुलिस मीडिया सेल में चल रही थी। नवीन बीमारी का बहाना लेकर अगस्त माह से छुट्टी पर आया हुआ था। इसके बाद से वह वापस नहीं गया था।
विज्ञापन

अपनी कई वर्षों की नौकरी में नवीन ने सिस्टम में रहकर सारे गुर सीख लिए थे कि कैसे पुलिस से बचा जा सकता है। उन तरीकों को अपनाकर नवीन ने कोर्ट में सरेंडर किया। नवीन को कौशाबी पुलिस के अधिकारियों ने लाइन हाजिर कर दिया। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें