फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर गर्लफ्रेंड: घूमने का बनाया प्लान, गर्दन पर चाकू लगाकर लूटी कैब, फिर दोस्तों संग जोड़ा हुआ फरार; पर्दाफाश

Wed, 11 Dec 2024 09:51 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 10 दिसंबर को भोजपुर थाना क्षेत्र में चालक अर्जुन के गले पर चाकू रखकर ओला कैब और मोबाइल लूटकर बदमाश फरार हो गए थे।
विज्ञापन
पुुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी एक साथ करने के दौरान युवक और युवती में दोस्ती हुई और दोनों ने देशभर में घूमने का प्लान बनाया। युवती ने ओला कैब बुक की और प्रेमी व अन्य दो साथियों के साथ मिलकर चालक की गर्दन पर चाकू लगाकर कार लूट ली। कार के नंबर बदले और मथुरा घूमने के लिए निकल पड़े। पुलिस ने कार लूट में शामिल चार में से युवती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की कार बरामद कर ली है। इनका एक साथी पुलिस पकड़ से बाहर है।

विज्ञापन


जांच पड़ताल में पुलिस ने मथुरा स्थित एक होटल में छापा मारकर कार और लुटेरे प्रेमी जोड़ा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि गिरफ्तार अभिमन्यु (24) निवासी कनावली थाना इंदिरापुरम पॉलिटैक्निक करने के बाद एक कंपनी में नौकरी करता था। इसी कंपनी में मुस्कान भाटी (21) निवासी गोविंदपुरी मोदीनगर भी काम करती थी।

दो माह पूर्व दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते नौकरी छोड़ दी। दोनों ने एक साथ देशभर में घूमने की योजना बनाई। दोनों ने घूमने के लिए कार लूटने का प्लान बनाया। मुस्कान ने वेबसाइट से ओला कैब चालक का नंबर लेकर मोदीनगर से बरेली जाने की बात कही और 10 दिसंबर की दोपहर को कैब बुला ली। कैब में अभिमन्यु के दोस्त करन उर्फ रवि निवासी माल झुग्गी इंद्रापुरम और रितिक निवासी हनुमानपुरी मोदीनगर भी सवार हो गए। जबकि अभिमन्यु अपने दोस्त की कार में सवार होकर कैब के पीछे-पीछे चल पड़ा। रास्ते में मुस्कान ने कैब चालक को बताया कि एक साथी गांव मछरी मोदीनगर जाएगा उसे छोड़कर वह बरेली के लिए निकलेंगे।

सुनसान रास्ते पर मुस्कान ने चालक अर्जुन की गर्दन पर चाकू रख दिया और कार से नीचे उतरने को कहा। रितिक और करन ने चालक को कार से नीचे उतारा और बंधक हाथ पैर बांधकर जंगल में छोड़ दिया और कार लेकर फरार हो गए। पीछे-पीछे चल रहे अभिमन्यु ने मुस्कान को लूटी गई कार से उतारा और अपनी कार में बैठा लिया। रास्ते में लूटी गई कार की नंबर प्लेट बदलकर मथुरा घूमने चले गए। जहां से पुलिस ने मुस्कान, अभिमन्यु और करन उर्फ रवि को गिरफ्तार कर लिया है।

पापा को दिखाना चाहती थी लग्जरी जिंदगी
सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि पूछताछ में लूट की आरोपी मुस्कान ने बताया कि वह मूलरूप से श्रीनगर की रहने वाली है। उसकी मां एक एक्सपोर्ट कंपनी में सिलाई का काम करती है, दोनों मां बेटी किराये के मकान में मोदीनगर में रहते हैं जबकि उसके पिता और भाई श्रीनगर में ही रहते हैं। पिता श्रीनगर में नाई का काम करते है। मुस्कान को अभिमन्यु ने अच्छी नौकरी का झांसा देकर पुरानी नौकरी छुड़वा दी। जब तक नौकरी लगे तब तक घूमने का प्लान बनाया था। मुस्कान लूटी गई कार से श्रीनगर जाना चाहती थी और अपनी पसंद अभिमन्यू से भी मिलाना चाहती थी। साथ ही कार व नौकरी होने की बात कहकर पिता और भाइयों को अभिमन्यु के प्रति प्रभावित करना चाहती थी।
विज्ञापन

लूट और बुकिंग करने वाले मोबाइल से पकड़े
भोजपुर पुलिस टीम ने घटना के मात्र 40 घंटों के अंतराल में ही खुलासा कर दिया। मुस्कान ने जिस मोबाइल से ओला कैब बुक की थी उसे अपने साथ ही रखा। इसके बाद चालक से लूटा गया मोबाइल का सिम निकालकर फेंक दिया और बंद कर अपने पास ही रख लिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने लूटी गई कार की नंबर प्लेट तो बदल दी थी लेकिन इसमें जीपीएस भी लगा है, इसका उन्हें अंदाजा भी नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें