फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अनूपशहर में मानसून की पहली बारिश से जलभराव, डंडे के सहारे चले लोग; बुगरासी में दीवार गिरने से युवक की मौत

Mon, 30 Jun 2025 03:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के अनूपशहर में मानसून की पहली बारिश से जलभराव हो गया। तीन फीट पानी भर गया। इस दौरान कार भी डूब गई। लोग डंडे के सहारे चले। अनूपशहर के मलकपुर मोड़ के पास बिजली का खंभा गिर गया। वहीं, बुगरासी के एक गांव में दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
बुलंदशहर में झमाझम बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के अनूपशहर में सोमवार को मानसून की पहली बारिश ने नगर की व्यवस्था की पोल खोल दी। वार्ड नंबर 8 मोरी गेट में करीब तीन फुट तक पानी भर गया। जलभराव के कारण एक कार पानी में डूब गई। स्थानीय निवासियों को सड़क पर चलने के लिए डंडे का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


वार्ड 8 की सभासद हिना शर्मा ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि पिछले 3 वर्षों से मोहल्ले में बारिश का पानी भर रहा है। कब्रिस्तान की दीवार के पास नाला बनवाया गया, लेकिन वह पानी निकासी में कारगर नहीं है।

शिकायत में बताया गया कि बारिश का पानी मोहल्ले वालों के मकानों में भर जाता है। नाले का गंदा पानी जमा होने से मकानों में गंदगी फैल रही है। मकानों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है। इस बार बारिश का पानी निकलने में 3 घंटे लग गए।
विज्ञापन


नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने कहा कि शिकायती पत्र मिल गया है। जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बारिश रुकने के बाद वार्ड में पानी पूरी तरह निकल गया है।
 
विज्ञापन

बारिश में कमरे की गिरी दीवार, युवक की मौत 
उधर, बुलंदशहर के बुगरासी में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच क्षेत्र के गांव निजामपुर में कमरे की दीवार गिर गई। मलबे की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। गांव बुकलाना में नीम का पेड़ भैंस के ऊपर गिरने से भैंस की मौत हो गई। वहीं, बुगरासी बस स्टैंड पर लैब की दुकान जमीदोज हो गईं और सारा सामान खराब हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें