फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शादी से कुछ घंटे पहले दूल्हा-दुल्हन ने किया कुछ ऐसा... अब वीडियो हो रहा वायरल, कार्रवाई की हो रही मांग

Mon, 24 Feb 2025 07:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)

सार

वीडियो मोदीनगर के गोविंदपुरी क्षेत्र में सारा रोड स्थित एक फार्म हाउस का बताया जा रहा है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में एक फार्म हाउस में आयोजित शादी समारोह में जयमाला के बाद डीजे फ्लोर पर दूल्हा दुल्हन का हथियार लहराने और फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने वीडियो टैग कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक फार्म हाउस में आयोजित शादी समारोह का 22 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में जयमाला के बाद फिल्मी धुन पर दूल्हा-दुल्हन डीजे फ्लोर पर खड़े हैं। डांस करने से पूर्व दूल्हा बंदूक से एक फायर करता है। फायरिंग के बाद दूल्हा बंदूक किसी व्यक्ति को थमा देता है।

विज्ञापन

इसके बाद एक अन्य व्यक्ति दो बंदूक लेकर डीजे फ्लोर पर पहुंचता है। दूल्हे के साथ-साथ दुल्हन भी बंदूक लहराती है। हथियार लहराने के बाद दूल्हा-दुल्हन फिर डांस करने लगते हैं। वीडियो मोदीनगर के गोविंदपुरी क्षेत्र में सारा रोड स्थित एक फार्म हाउस का बताया जा रहा है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो कब का है और कहां का है इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें