गोकशी के मामले में वांछित चल रहा इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा है। आरोपी को घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया गया। इस पर गोकशी समेत कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं।
कोतवाली पुलिस ने अल्लाबख़्शपुर के जंगल में एक बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी न होने पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी को घायल अस्वस्थ में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ गोकशी समेत अन्य कई संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत है।
विज्ञापन
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गस्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली गोकशी के मामले में वांछित चल रहा 25 हजार का इनामी बदमाश आमिर पुत्र सलीम उर्फ नवाब निवासी फलावदा जनपद मेरठ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए कार से घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोका तो उसके चालक ने गति तेज कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी कार को छोड़कर अल्लाबख्शपुर के जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने रुकने के लिए आवाज लगाई तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराते हुए उसके पास से अवैध तमंचा कारतूस, कार बरामद की। सीओ ने बताया कि आरोपी गोकशी की घटना में फरार चल रहा था।।इसके खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित था आरोपी को पिछले काफी समय से पुलिस तलाश कर रही थी।