फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नगर निगम की गाजियाबाद 360 बुक का अनावरण

विज्ञापन
नगर निगम की 'गाजियाबाद 360' बुक का अनावरण। स्रोत नगर निगम
विज्ञापन
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद नगर निगम की 164 पेजों की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का अनावरण किया। नगर आयुक्त ने बताया कि इस किताब में शहर के विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए 150 से अधिक प्रमुख कार्यों और आगामी योजनाओं को दर्शाया गया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि इस पुस्तक में भारत के पहले एसटीपी-आधारित बायो-प्लांट, 17 स्थानों पर मियावाकी पद्धति से वन निर्माण, सीएम ग्रिड्स फेस-2 और आईसीसीसी जैसे आधुनिक स्मार्ट प्रोजेक्ट्स का पूरा ब्योरा शामिल है।
गाजियाबाद ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में भी 18वीं और 12वीं रैंक से सुधार कर 9वीं रैंक हासिल की है। भविष्य के लिए लॉजिस्टिक्स पार्क, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और पेट क्रेमेटोरियम जैसी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई है। मुख्यमंत्री ने नगर निगम के पर्यावरण हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें